
बिछुआ। श्री अलोणी महाराज सेवा संस्थान बिछुआ के गणेश मंदिर मठ में 30 सितम्बर को दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर गणेश मंदिर में भव्य कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे मंदिर समिति के द्वारा महामंडलेश्वर डॉ वैभव अलोणी जी के हस्ते 551 कन्याओं का पूजन किया गया और कन्या को पुरस्कृत किया गया सभी धर्म प्रेमियों के सहयोग से संपन्न हुआ। समिति के कोषाध्यक्ष ने बताया कि उपहार में कन्याओं को शैक्षणिक कार्य के लिए बहु उपयोगी वस्तुएं भेंट में दी गई मुख्य अतिथि के रूप में चौरई विधानसभा के विधायक सुजीत सिंह चौधरी एवं विधानसभा प्रभारी लखन कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी,जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष इन्द्रपाल सिंह पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वीराज ठाकुर, पुर्व मंडल अध्यक्ष शिवराम चौरसिया, पुर्व मंडल अध्यक्ष रामसिंह पटेल, उपाध्यक्ष लेखराम पटेल, राजेश रघुवंशी, असलम खान, हेमराज माडेकर, थाना प्रभारी सतीश उईके, सहित सैकड़ों धर्म प्रेमी बंधुओं उपस्थित होकर धर्म लाभ लिया।
