बिछुआ :- बिछुआ आदिवासी विकासखंड में जनजाति कार्यविभाग द्वारा आयोजित क्षेत्र संभाग स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता दिनांक 25 वा26 सितंबर 2025 को 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता सिवनी जिले के कुरई में आयोजित हुई। जिसमें शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बिछुआ से कशिश चौधरी 17 वर्ष का चयन 100 मीटर में चयन हुआ है।

जो अभी अलीराजपुर में विभागीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 29 व 30 सितंबर को अलीराजपुर में अपना प्रदर्शन कर रहे है। उनके इस चयन पर सहायक आयुक्त जनजाति कार्यविभाग सत्येन्द्र सिंह मरकाम, टा्ईवल जिला खेल अधिकारी अनुरोध शर्मा, बीईओ लक्ष्मीकांत मिश्रा, प्राचार्य वी के पडोले, पीटीआई लक्ष्मी डेहरिया, संजीव गौतम, खेल युवा कल्याण विभाग के विकासखंड खेल समन्वयक प्रकाश डेहरिया, जीवन सिंह रघुवंशी, समेत स्टाफ के शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्राओं ने शुभकामनाएं दी।





